धौलपुर| जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार सहायता शिविर 20 दिसंबर को राजकीय आईटीआई मचकुंड रोड में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। रोजगार अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न कंपनियों की ओर से प्लेसमेंट किया जाएगा। वहीं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा शिविर में जिला उद्योग केन्द्र व आरएसएलडीसी द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान कर स्किल प्रशिक्षण के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे।


