सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कैंपेन अभियान कल से शुरू होगा

धौलपुर| प्रशासनिक सुधार विभाग के निर्देशानुसार 19 से 24 दिसम्बर तक जिले में गुड गवर्नेंस के अन्तर्गत ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कैंपेन का आयोजन किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि सुशासन सप्ताह का मुख्य उद्देश्य आमजन को दी जाने वाली सेवाओं मे सुधार लाना एवं उनकी समस्याओं को दूर करना है। सुशासन सप्ताह के दौरान पंचायत, तहसील स्तर पर विशेष कैंप, इवेंट का आयोजन कर आमजन की परिवेदनाओं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज, सीपी ग्राम पोर्टल की परिवेदनाओं का निस्तारण किया जायेगा। इसके अंतर्गत 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन कर जिले में गुड गवर्नेंस के लिए अपनाए गए नवाचार,गुड गवर्नेंस प्रैक्टिस, इनिशिएटिव पर चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *