परीक्षा देने आए छात्र के साथ बाइक सवारों ने की मारपीट, अस्पताल में भर्ती

कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंजीपुरा का रहने वाला है पीड़ित छात्र धौलपुर/बाड़ी| गांव से अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने आए कक्षा 10 वीें के छात्र को बाइक सवार युवक साथ ले गए तथा उसके साथ मारपीट की, जिससे छात्र गंभीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने निहालगंज थाने में अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बाड़ी अस्पताल में भर्ती घायल 10वीं कक्षा के छात्र प्रशांत कुमार पुत्र धर्मेंद्र सिंह जाटव निवासी कुंजी का नगला थाना कंचनपुर ने बताया कि वह दसवीं क्लास में धौलपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ता है। अर्धवार्षिक की परीक्षा देने गया था। करीब एक बजे वह राजाखेड़ा बाईपास पर खड़ा था। जहां से स्कूल तक जाने के लिए किसी टेंपो या अन्य वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार एक महिला और तीन अज्ञात लोग उसके पास आकर रुके और उससे पूछा कि वह कहां जा रहा है। घायल छात्र ने बताया कि वह शारदे विद्या स्कूल में परीक्षा देने जा रहा है, तो बाइक सवारों ने उसको अपनी बाइक पर बिठा लिया और स्कूल से पहले एक संकरे रास्ते से होकर एक सुनसान जगह पर ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़ित छात्र ने बताया कि इस दौरान जब वह अचेत हो गया तो आरोपी मौके से भाग गए। बाद में उसे होश आया तो वह जैसे-तैसे अपने स्कूल पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। जिस पर परिजनों को फोन से बुलाया। परिजन घायल छात्र को लेकर बाड़ी पहुंचे जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर घायल छात्र प्रशांत के पिता धर्मेंद्र सिंह जाटव ने निहालगंज थाने में रिपोर्ट दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *