भास्कर न्यूज। धौलपुर शिक्षा विभाग में सीबीईओ, एडीपीसी, डीओ प्रारंभिक सहित 155 पद प्रधानाचार्य के रिक्त चल रहे हैं। एक जनवरी को सीबीईओ के रिटायर होने के बाद जिले में शिक्षा विभाग की कमान संभालने वाला मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी का पद भी रिक्त हो जाएगा। अधिकारियों से लेकर प्रधानाचार्यों के रिक्त पद होने के कारण अधिकारी से लेकर अध्यापकों को अतिरिक्त चार्ज दे रखा है। एक अधिकारी पर अतिरिक्त चार्ज होने के कारण काम का भार बढ़ रहा है । जिससे विभाग के कार्य पेडिंग हो रहे है। अधिकारियों की पद रिक्त होने के कारण अच्छे से मॉनिरिटिंग नहीं हो पा रही हैं। ऐेसे ही अध्यापकों पर प्रधानाचार्यों का अतिरिक्त चार्ज होने पर अध्यापक बच्चों की पढ़ाई कराने पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। जिससे बच्चों को रिजल्ट में लगातार गिरावट आ रही है। यह पद खाली जिले में एडीपीसी और जिला शिक्षा अधिकारी,प्रारंभिक का पद रिक्त पड़ा है। ब्लॉक में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी धौलपुर, बाड़ी और राजाखेड़ा पद खाली पड़ा है। जिले के 328 माध्यमिक स्कलों में से 155 पद रिक्त प्रधानाचार्य रिक्त पड़े हुए है। माध्यमिक स्कूलों में 897 से 318 पद लेक्चरर के खाली पड़ी हुई है। 1814 में से 775 सीनियर अध्यापकों पद खाली पड़े हुए हैं और 2167 से 160 पद अध्यापक लेवल 1 और 2 के खाली पड़े हुए हैं। ^उपनिदेशक धौलपुर जिले के शिक्षा विभाग में जितने भी पद खाली हैं, डीओ लेवल के हैं। न्यायालय द्वारा डीओ पद पर स्टे लगा हुआ हैं। स्टे हटते ही इन पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। विनोद कुमार धवन,उपनिदेशक शिक्षा विभाग भरतपुर


