सवाईमाधोपुर | रणथंभौर सेवा समिति ने स्वच्छता अभियान के तहत शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह महाविद्यालय सवाई माधोपुर परिसर में श्रमदान कर सफाई की। समिति पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा एक क्विंटल अपशिष्ट पदार्थ, जिसमें पानी की बोतल, कांच की बोतल एवं प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले अपशिष्ट पदार्थों को इकट्ठा कर कॉलेज प्रशासन को सुपुर्द किया।


