पुराने शहर में फिर दिखा लेपर्ड

कासं | सवाईमाधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सटे जिला मुख्यालय के पुराने शहर में इन दिनों लेपर्ड की चहलकदमी आम बात हो गई है। पुराने शहर के रामलीला मैदान, डूंगरपाड़ा और 72 सीढ़ी स्कूल सहित राजबाग क्षेत्र में आए दिन रात के समय लेपर्ड की चहलकदमी नजर आ रही है। क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बीती रात को भी एक लेपर्ड 72 सीडी स्कूल के पास नजर आया है, उसके बाद रामलीला मैदान में भी लेपर्ड दिखाई दिया। लेपर्ड ने रामलीला मैदान में एक गाय के बछड़े पर हमला किया। इसकी वन विभाग को सूचना भी दी। रात को रामलीला मैदान इलाके में लेपर्ड चहलकदमी करता दिखाई दिया। लेपर्ड सोमवार, मंगलवार रात को भी इस इलाके में नजर आया है। नीम चौक में सात साल के बच्चे को मार चुका है लेपर्ड उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर के पुराने शहर के नीम चौक इलाके में विगत महीनों में लेपर्ड ने 7 वर्षीय बालक विक्रम बंजारा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद वन विभाग ने लेपर्ड को पकड़कर अन्यत्र छोड़ा था, लेकिन एक बार फिर पुराने शहर में लेपर्ड की दस्तक के चलते स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लेपर्ड के मूवमेंट के चलते स्थानीय लोगों में किसी अनहोनी की आशंका है। ऐसे में लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ कर जंगल में छोड़ने की गुहार लगाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *