कासं|सवाई माधोपुर थड़ी गांव में राइजिंग राजस्थान के तहत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट वर्क को बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे कुछ दबंगों ने जबरन रुकवा दिया। साइट पर मौजूद जनरल मैनेजर सहित स्टाफ ने काम रुकवाने की वजह पूछी तो मारपीट करना शुरु कर दिया। लाठी, पत्थर, कुल्हाड़ी लेकर आए बदमाशों ने जीएम सहित कई मजदूरों पर जानलेवा हमला किया और पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा फोड़ िदया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुनील चौधरी ने बौंली थाना पुलिस में रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीडी सुनील चौधरी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में उल्लेख किया कि तहसील बौंली के गांव थड़ी में प्रोजेक्ट साइट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कुल्हाड़ी, लाठी एवं पत्थरों से हमला किया। नामजद हमलावरों में वीर सिंह गुर्जर व उसके सहयोगियों पर काफी समय से श्रमिकों को धमकाने व काम में दखल देने का आरोप लगाया। पूर्व में भी एक बदमाश से धमकी मिली, जिसकी बौंली थाने में िरपोर्ट दर्ज करवाई जा चुकी है। धमकी िमलने से प्रोजेक्ट ठेकेदार एवं मजदूर काम छोड़कर जा रहे है िजससे परियोजना में विलंब हो रहा है। पीडी ने पुलिस शिकायत में थड़ी निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता का नाम भी जोड़ते हुए बैकग्राउंड से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी वह 30 से ज्यादा लोगों के साथ प्रोजेक्ट स्थल पर हमला कर 3-4 बीघा भूमि पर अवैध रूप से तारबंदी कर चुका है। उस समय राजनीतिक हस्तक्षेप से एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई। इस संबंध में बौंली थानाप्रभारी जीतेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि थड़ी में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। निवेशकों का मनोबल बनाए रखना जरूरी : पीडी प्रोजेक्ट डायरेक्टर चौधरी ने कहा िक बुधवार की घटना में स्टाफ कर्मी, जनरल मैनेजर पर यह घातक हमला गंभीर है। इससे राइजिंग राजस्थान के अन्य निवेशकों का भी मनोबल प्रभावित होगा। ऐसे में असामाजिक तत्व, बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई व निवेशक पक्ष को पुलिस सुरक्षा जरूरी है।


