श्याम मित्र मंडल राजनगर ने निकाली पांचवीं पदयात्रा, भजन गाए, खाटू जी को निशान चढ़ाए

सवाई माधोपुर| श्याम मित्र मंडल राजनगर ने पांचवीं पदयात्रा निकालकर खाटू श्याम बाबा को पांचवां निशान अर्पित किया। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। मंडल के सदस्य मुकुट बिहारी अग्रवाल ने बताया कि यह पदयात्रा भक्तों की आस्था, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। इस दौरान भक्त जयकारों और भजनों के साथ पूरे उत्साह से आगे बढ़े। बाबा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर निशान चढ़ाए। आयोजन की व्यवस्था में चंद्रमा गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, जीतू अग्रवाल, महेश अग्रवाल एवं नरेंद्र गुप्ता सहित मंडल के सदस्यों का सहयोग रहा। उल्लेखनीय है कि खाटू श्याम जी का वार्षिक मेला 21 से 28 फरवरी तक चल रहा है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों का मानना है कि बाबा श्याम को निशान अर्पित करने से जीवन की नकारात्मक शक्तियों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इस प्रकार खाटू श्याम जी को निशान चढ़ाना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और विजय का गहरा प्रतीक माना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *