भास्कर संवाददाता | झुंझुनूं जोधपुर में प्रारंभ हुई छठीं राज्यस्तरीय अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता में झुंझुनूं की टीम ने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी व जोधपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रंजीत जोशी ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच झुंझुनूं बार व अजमेर बार एसोसिएशन ए के बीच हुआ। जिसमें टॉस जीतकर अजमेर ए टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। झुंझुनूं बार टीम के तेज गेंदबाज एडवोकेट मो. फारुक खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए एक ओवर दो रन देकर तीन विकेट हासिल किए। अजमेर ए ने अमित फ्रांसिस ने 52 रनों के सहारे निर्धारित 20 ओवर में 138 रन बनाए। झुंझुनूं बार के कृष्ण आबूसरिया ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झुंझुनूं बार की टीम ने 15.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 139 रन बनाकर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। झुंझुनूं बार के एडवोकेट रजत ने नाबाद 35 रन व एडवोकेट फारूक खान ने नाबाद 21 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। आलराउंडर प्रदर्शन करने पर झुंझुनूं बार के एडवोकेट मो. फारूक खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रदेश की 30 टीमें भाग ले रही हैं। झुंझुनूं बार की जीत पर कोर्ट एएजी एवं बार काउंसिल सदस्य राजेश पंवार ने टीम का सम्मान किया। मैन ऑफ द मैच चुने गए मो. फारूक खान


