एमएसपी लागू करने की मांग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन

झुंझुनूं | राजेश पायलट किसान संगठन ने गुरुवार को कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश खटाणा ने बताया कि राजस्थान कृषि प्रधान राज्य है। यहां की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। किसान कठिन परिश्रम, प्राकृतिक आपदाओं और लगातार बढ़ रही कृषि लागत के बावजूद फसलों का उचित व लाभकारी मूल्य प्राप्त नहीं कर पा रहा है। जिससे किसान आर्थिक संकट व कर्ज की स्थिति में जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने बताया कि एमएसपी के अभाव में किसान खुले बाजार में बिचौलियों के शोषण का शिकार हो रहा है। इसलिए फसलों का उचित समर्थन मूल्य लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर, भादर बिछवाल, महेंद्र सिंह शेखावत, सुमेर गुर्जर, निवर्तमान पंच महेंद्र खटाणा, धर्मपाल गुर्जर, जयकरण गुर्जर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *