सुपर मल्टीस्पेशलिटी रेनबो अस्पताल में अब जनरल फिजिशियन और ऑर्थोपेडिक की सुविधाएं शुरू हो गई हैं। संचालक डॉ. सुनील ढाका ने बताया कि अस्पताल में जनरल फिजिशियन के तौर पर डॉ. समीर व ऑर्थोपेडिक के तौर पर डॉ. दीपक झाझड़िया अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. दीपक झाझड़िया द्वारा घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण के साथ ट्रॉमा फेक्चर आदि के विशेषज्ञ हैं। डॉ. समीर द्वारा हार्ट अटैक, सांस की परेशानी, अस्थमा, दमा, लकवा, स्ट्रोक, बीपी, शुगर, मलेरिया, डेंगू आदि का इलाज किया जाता है। इन सभी रोगियों का मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निशुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न इंश्योरेंस एजेंसियों की सुविधाओं के तहत भी केशलैस इलाज किया जाता है। अस्पताल में यूरोलॉजी के डॉ. उमराव, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार भी नियमित सेवाएं दे रहे हैं। रेनबो अस्पताल में शिशु रोग उपचार के लिए एनआईसीयू व पीआईसीयू, फोटो थैरेपी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनके अलावा लेप्रोस्कॉपी सर्जन के तौर पर डॉ. सुनील ढाका व स्त्री रेाग विशेषज्ञ के तौर पर डॉ. हेमलता कड़वासरा अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


