सूरजपुर | सूरजपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रावधानों की सराहना की। सोनी ने कहा कि यह बजट प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।


