खड़ी ट्रेलर को बेकाबू बस ने मारी टक्कर, आठ यात्री घायल

बीते मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़ फोरलेन सड़क मल्हानटांड़ बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए। इसमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर है। सड़क पर खड़ी एक ट्रेलर को बोकारो से रांची की ओर जा रही तेज रफ्तार यात्री बस ने जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई। दुर्घटना में दुमका के युवक सुधीर कुमार (40) का पैर टूट गया है और उसके मुंह से रक्त बह रहा था, जिससे वह दयनीय स्थिति में पड़ा था। अन्य घायलों में दुमका निवासी प्रियांशु सोरेन (22), बंगाल निवासी सलीम मियां (50), रांची निवासी अमित कुमार (32) हजारीबाग की रानी कुमारी (16) एवं उसकी मां संगीता (40), गोला निवासी धनंजय बेदिया (27), रांची की पूजा कुमारी (26) आदि शामिल हैं। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर सनातनी सेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को निकाला गया। स्थिति गंभीर देखते हुए आधा दर्जन लोगों को जैनामोड़ रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। बस में यात्रियों के सामान भी सुरक्षित निकाला तथा दुर्घटना में बाल-बाल बचे अन्य सवारियों को दूसरे वाहन से भेजा गया। घायल को अस्पताल ले जाते युवक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *