सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को सीबीएसई 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर व डीपीएस के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने बताया कि जिले के सभी 23 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्णतया शांतिपूर्ण हुई। सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 9369 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 69 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद सेंटर से बाहर निकले अधिकतर छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को लेकर काफी प्रसन्नता व्यक्त की। ज्यादातर विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। बताया कि डीपीएस चास में 264, डीएवी तेनुघाट में 152, केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में 155, जीजीपीएस सेक्टर-5 में 831, होलीक्रॉस बालीडीह में 624, चिन्मय में 453, क्रिसेंट स्कूल सेक्टर-6 में 290, जीजीपीएस चास में 398, डीएवी स्वांग में 315, डीएवी ढोरी में 399, डीएवी सेक्टर-4 में 772, एमजीएम में 613, होलीक्रॉस चंदनकियारी में 324, डीपीएस बोकारो में 415 विद्यार्थी शामिल हुए।


