पूर्व पार्षद के साथ मारपीट का विधायक ने सदन में उठाया मामला, जांच की मांग

सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास नगर निगम वार्ड-32 के पूर्व पार्षद रामाशंकर सिंह की पुलिस द्वारा पिटाई करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। विधायक श्वेता सिंह ने घटना की निंदा की और विधानसभा में प्रश्न उठाकर पूरे मामले की जांच की मांग की है। विधायक ने मामले में कोर्ट तक जाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अन्य दलों के नेता भी पूर्व पार्षद के पक्ष में अपना बयान दे रहे है और गोलबंद हो रहे हैं। बता दें कि 23 फरवरी को मतदान के दिन वार्ड-32 के वन विभाग विश्रामागार स्थित मतदान केंद्र में मतदान के दौरान गलत तरीके से वोटिंग करने का पार्षद प्रत्याशी रेखा देवी के पति पूर्व पार्षद ने विरोध किया था। इसी दौरान पुलिस से नोकझोंक हुई। एसडीपीओ चास प्रवीण कुमार सिंह को नाक में चोट आई। इसके बाद पुलिस ने पूर्व पार्षद को हिरासत में लिया और हिरासत में उनकी बर्बरतापूर्वक पिटाई की गई। इससे वह खुद चल भी नहीं पा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है। क्या कहा है विधायक श्वेता सिंह ने विधायक श्वेता सिंह ने कहा कि एक जनसेवक को इस तरह से पिटाई करना निंदनीय है। कुछ दिन पूर्व एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और दामाद की तरह जनता के बीच पेश किया और एक जनसेवक, जो 10 साल तक अपने वार्ड की सेवा किया, उसके साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया। इ सकी निंदा करती हूं, दोषी पर कार्रवाई हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *