सिटी रिपोर्टर | बोकारो चास नगर निगम चुनाव का 27 फरवरी को मतगणना होना है। इसके लिए उपायुक्त अजय नाथ ने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। इसके तहत, सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने मतगणना केंद्र के पास एक मेडिकल टीम को एंबुलेंस के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया है। इस बार चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त हिदायतें दी गई हैं, क्योंकि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान मेडिकल टीम में सिर्फ एक चिकित्सक डॉ. रवि शेखर ही उपस्थित थे। वहीं काउंटी के दौरान आपात स्थिति उत्पन्न होने पर अनुमंडलीय अस्पताल चास में एक इमरजेंसी वार्ड तैयार रखा जाएगा, जहां चिकित्सकों को रोस्टर के अनुसार तैनात किया जाएगा। इस व्यवस्था से मतगणना केंद्र पर होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। मेडिकल टीम की तैनाती से मतदाताओं और कर्मचारियों को भी सुविधा होगी। दो शिफ्ट में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक तैनात रहेंगे चिकित्सक और कर्मचारी मतगणना को देखते हुए एसडीएच चास के चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें इमरजेंसी वार्ड में तैनात किया गया है। चिकित्सक सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक इमरजेंसी में तैनात रहेंगे। मतगणना केंद्र पर मेडिकल टीम की तैनाती से आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा की व्यवस्था होगी। वहीं एसडीएच चास में इमरजेंसी वार्ड की व्यवस्था से अचानक से बीमार पड़ने वाले कर्मियों के तुरंत इलाज की सुविधा होगी। इससे आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सकेगा। मरीजों को इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इसको लेकर डीसी ने निरीक्षण किया।


