बिलासपुर | होली पर रेलवे ने पुरी और पुणे के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। गाड़ी संख्या 08405 पुरी-पुणे स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी शुक्रवार को सुबह 6 बजे पुरी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दोपहर 3:13 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। शाम 6:15 बजे बिलासपुर और रात 8:05 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।


