बिलासपुर | कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव गिरौदपुरी धाम पहुंचकर गुरु घासीदास गुरु दर्शन मेला में शामिल हुए। गुरु घासीदास बाबा की तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित मेले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी विधायक साथियों के साथ पहुंचे। मेले के अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया था। इस दौरान मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया भी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया। अतिथियों ने गिरौदपुरी धाम में दर्शन कर गुरु घासीदास बाबा के संदेशों को आत्मसात करने की बात कही।


