तरपोंगी| समीपस्थ ग्राम सगुनी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 27 फरवरी से 1 मार्च तक तीन दिवसीय वार्षिक रामायण मानस गान समारोह का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 27 फरवरी को शाम 4 बजे दीप प्रज्जवलित के साथ शुभारम्भ होगा। समापन 1 मार्च को शाम 4 बजे होगा। सभी मानस मण्डली को सदाबहार दानदाताओ के सहयोग से 687 रुपये की सहयोग राशि दी जाएगी।


