लोक अदालत 14 मार्च को सहमति से होगा निपटारा

भास्कर न्यूज | कोरबा जिला कोर्ट कोरबा, तहसील विधिक सेवा समितियां कटघोरा, करतला और पाली के साथ सभी राजस्व न्यायालयों में लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष संतोष शर्मा ने न्यायिक अधिकारियों की जिला न्यायालय परिसर में वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में बैठक ली। बैठक में निर्देशित किया गया कि आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने अधिक से अधिक मामलों को सूचीबद्ध किया जाए। लंबित प्रकरणों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निराकरण के लिए जरूरी कदम उठाएं, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सरल बनाया जा सके। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, बैंक संबंधी मामलों, लि​िखत पराक्रम्य अधिनियम की धारा 138 से संबंधित प्रकरण, वसूली के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण समेत अन्य व्यवहार वादों को शामिल किया जाएगा। विशेष रूप से 5 से 10 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समझौता के लिए प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा गरिमा शर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा डॉ. ममता भोजवानी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *