भिलाई| त्योहार के दौरान पुश्तैनी गांव की ओर जाने वाले यात्रियों की वजह से ट्रेनों में इन दिनों काफी भीड़ उमड़ रही है। प्रतीक्षा सूची भी लंबी हो चुकी है। इसकी वजह से रेलवे बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पुरी और पुणे के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग समेत रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशनों पर रुकेगी। जारी आदेश के अनुसार 27 फरवरी शुक्रवार को पुरी-पुणे स्पेशल ट्रेन पुरी से सुबह 6 बजे छूटेगी। यह विभिन्न स्टेशन होते हुए रात 9.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी और 9.10 को रवाना हो जाएगी दूसरे दिन शाम 6.50 को पुणे पहुंचेगी।


