बिलासपुर| नया रायपुर स्थित शांति शिखर में आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में बिलासपुर की ब्रह्मकुमारीज शामिल हुईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, जिनका स्वागत टिकरापारा सेवा केंद्र प्रभारी राजयोग शिक्षिका मंजू दीदी ने किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा कराए गए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बहनों के सेवा भाव और आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी परंपरा बताया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य, कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी उपस्थित रहे। इस दौरान बिलासपुर से बीके समीक्षा, बीके गायत्री व बीके ईश्वरी भी शामिल हुईं।


