देवबलौदा में कुर्मी समाज के भवन में अतिरिक्त हॉल का भूमिपूजन हुआ

भिलाई | ग्राम देवबलौदा में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम देवबलौदा के सभी कुर्मी स्वजातीय बंधु व युवा कुर्मी मित्र मंडल के तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रहे। अध्यक्षता महापौर निर्मल कोसरे ने की। विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम के माध्यम से स्व.बिंदेश्वरी देवी बघेल कुर्मी भवन में अतिरिक्त हाल निर्माण का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम इकाई प्रमुख अतिश कुमार नायक के माध्यम से हिन्दवी राज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाकर अपने पूर्वजों के क्षत्रिय धर्म को समाज मे एक होकर समाज को नई राह की ओर अग्रसर करने का प्रयास है। स्व. सागर वर्मा की स्मृति में प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। महिला इकाई ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *