निस्वार्थ भक्ति से लोगों के संकट होंगे दूर: पांडेय

भास्कर न्यूज | हरदीबाजार मेला मैदान हरदीबाजार में पांच कुंडीय मानस यज्ञ और श्रीराम कथा के धार्मिक आयोजन में कथावाचक भगवताचार्य श्यामकुंज पांडेय ने कहा कि भगवान की निस्वार्थ भक्ति से लोगों के संकट व दुख अवश्य दूर होंगे। भक्तों पर जब भी संकट या दुख आता है, भगवान अपने भक्तों की रक्षा के लिए जरूर आते हैं। भगवान की कथा के विभिन्न प्रसंग इसके उदाहरण भी हैं। भगवान का स्मरण करते जीवन व्यतीत करना चाहिए। सत्कर्म व धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर रूचि लें। इससे मन को शांति व परमात्मा की कृपा मिलेगी। 28 फरवरी को पूर्णाहूति, चढ़ोत्तरी, सहस्त्रधारा के बाद धार्मिक आयोजन का समापन होगा। यज्ञ कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और राम कथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। आचार्य पंडित लेखराम पांडेय ने बताया कि हरदीबाजार, सरईसिंगार व रेंकी के ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि के लिए धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *