झुंझुनूं | सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट व तोड़फोड़ मामले के सवा साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के मुताबिक ओमप्रकाश ने सूरजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 14 नवंबर 2024 की रात्रि में घरडू निवासी प्यारेलाल अपने दो साथियों के साथ बगैर नंबर की थार गाड़ी से उसके प्लाट पर आया और प्लाट मे तोड़ फोड़ कर वहां रह रहे कर्मचारी के साथ मारपीट की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को प्यारेलाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी जमीनों का अवैध धंधा करता है जिसके खिलाफ पुलिस थाना सूरजगढ़ में कई प्रकरण दर्ज हैं।


