सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए 50 साल की महिला को 512 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। महिला सीकर के हिम्मतनगर एरिया में व्हाइट कलर की पॉलिथीन में गांजा लेकर खड़ी थी। जैसे ही पुलिस महिला के पास पहुंची तो महिला ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने आरोपी महिला को पकड़ लिया। जिससे अब पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ के मुताबिक एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए मैना सांसी(50) पति स्व. राजू सांसी निवासी हिम्मतनगर को गिरफ्तार करके उसके पास से 512 ग्राम गांजा जब्त किया है। दरअसल पुलिस टीम को ह्यूमन इंटेलिजेंस के जरिए सूचना मिली कि हिम्मतनगर इलाके में एक महिला रास्ते में एक व्हाइट कलर की पॉलिथीन लेकर खड़ी है। इसमें कोई मादक पदार्थ हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध महिला पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगी। लेकिन उसे टीम ने पकड़ लिया। जब उसके पास से मिली व्हाइट कलर की प्लास्टिक पॉलिथीन की तलाशी ली गई तो उसमें 512 ग्राम गांजा मिला। ऐसे में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। अब मुकदमे की जांच उद्योग नगर थाना SHO राजेश कुमार करेंगे। पुलिस के मुताबिक महिला मैना एरिया में लोगों को गांजे की गुड़िया बनाकर बेचने का काम करती है। जो किसी लोकल तस्कर से यह गांजा लेती है और फिर इसे बेचने का काम करती है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में उद्योग नगर थाना पुलिस ने भी 83 ग्राम गांजे के साथ महिला अंजू देवी को गिरफ्तार किया था। जो सीकर में किराए का मकान लेकर रहती थी।


