अजमेर| सेंट्रल जेल में मादक पदार्थ तस्करी मामले में बंद विचाराधीन बंदी की तबियत बिगड़ गई, उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बंदी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह नशे का आदी था और अस्थमा और अन्य बीमारियों से ग्रस्त था। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का मेडीकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। जेल अधीक्षक आर अन्तेश्वर ने बताया कि केकड़ी निवासी गोपी खटीक (72) मादक पदार्थ तस्करी मामले में 7 महीने पहले सेंट्रल जेल में लाया गया था।


