इंटरनेशनल वन मेले में खरीदें ज्वार-महुआ के लड्डू:इनकी तासीर गर्म, ठंड में खाने से फायदा; भोपाल में 7 दिन चलेगा मेला

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 10वां इंटरनेशनल वन मेला शुरू हो गया है। इसमें 300 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। वहीं, 50 वैद्य विभिन्न बीमारियों का इलाज कर रहे हैं। मेले में ऐसी कई चीजें बिकने आई हैं, जो न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई बीमारियों को भी दूर कर सकती है। इनमें सबसे खास महुए और ज्वार से बने लड्‌डू है। इनकी तासीर गर्म है। यानी, इन्हें ठंड में खाने से फायदा होगा। डायबिटीज समेत अन्य बीमारियों के रोकथाम के लिए जड़ी-बुटियां भी लाई गई हैं। यहां थकान मिटाने वाला गुना का फेमस गुड़ भी मिल जाएगा। घर के डैकोरेशन के लिए कुछ खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां एंटीक प्रोडक्ट भी मिलेंगे। मेला 23 दिसंबर तक चलेगा। मेले के शुभारंभ पर दैनिक भास्कर की टीम स्टॉल पर पहुंची। इस दौरान संचालकों से अपने प्रोडक्ट की ख़ासियत बताई। पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *