पाले के आगोश में शहर… 20 मीटर तक रही दृश्यता

धौलपुर/सैंपऊ| बर्फीली हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह गया। इससे ठिठुरन देखी जा रही है। बीती रात पाला पड़ने से ठंड बढ़ी है। घने कोहरे से सुबह 7:30 तक 20 मीटर की दृश्यता रह गई। ठंड और कोहरे के डबल अटैक के चलते लोगों को परेशान देखा गया। रात के समय फसलों की सिंचाई और खेतों की रखवाली करने वाले किसानों को बीती रात बड़े मुश्किल से काटनी पड़ी। वहीं खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए किसानों के द्वारा तार मुद्दी और खटका तार लगाकर बेसहारा पशुओं से फसलों की रखवाली के कई उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन पशुओं के द्वारा इतने उपाय किए जाने के बावजूद खेतों में खड़ी फसल को उजाड़ कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *