इंदौर में आज निकलेगी MPPSC न्याय यात्रा:DD पार्क से सड़कों पर उतरेंगे अभ्यर्थी; NEYU के बैनर तले प्रदर्शन

नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) के बैनर तले बुधवार को MPPSC न्याय यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत भंवरकुआं के समीप स्थित DD पार्क से होगी। ये यात्रा लोक सेवा आयोग तक जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे। न्याय यात्रा को लेकर NEYU के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इसे लेकर अभ्यर्थियों से चर्चा भी की जा चुकी है। साथ ही पदाधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है। “18 दिसंबर से एक महाआंदोलन की शुरूआत” NEYU की राष्ट्रीय कोर कमेटी के राधे जाट ने बताया कि 18 दिसंबर से MPPSC को लेकर एक महाआंदोलन की शुरुआत होने जा रही है। DD पार्क से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आयोग का घेराव करने और ज्ञापन देने जाएंगे। विभिन्न मार्गों से होते हुए अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग के कार्यालय पहुंचेंगे। जगह-जगह की अनाउंसमेंट इस यात्रा में अभ्यर्थियों को शामिल करने के लिए भंवरकुआं इलाके में माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट भी की गई, ताकि MPPSC की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस न्याय यात्रा के बारे में जानकारी मिल सके और वे इसमें शामिल हो सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *