विकासनगर में सड़क धंसने से एक लाख लोग परेशान:2 साल में 5 बार धंसी सड़क, लोग बोले- हमारा तो घर से निकलना बंद हो गया

लखनऊ के विकासनगर की सड़क दो साल में पांच बार घंस चुकी है। इससे यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। इस सड़क से प्रतिदिन करीब एक लाख से अधिक लोग आवाजाही करते हैं। चारबाग, महानगर जाने के लिए यही मेन रोड है। लेकिन ट्रैफिक डायवर्ट होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पावर हाउस चौराहा से लेकर शंकर भगवान के मंदिर तक दुकानदारों के साथ ही यहां रहने वाले लोग भी परेशान हैं। उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि करीब 1 हजार दुकानों पर असर पड़ रहा है। दुकानदारी भी कम हो गई है। विकासनगर के आशुतोष मिश्रा ने कहा कि रात में ड्रिलिंग करने के कारण यह समस्या होती है। कई मशीन ड्रिलिंग करती हैं। इसके कारण लीकेज होती है। इससे मिट्‌टी बैठने लगती है। अभी सेक्टर- 5 और 6 में पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों ने कहा कि पिछले दो साल से यही स्थिति बनी हुई है। कभी भी सड़क धंस जाती है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इसका काम करने के लिए कोई फर्म नहीं मिल रही थी। इस दौरान गड्‌ढा होने के बाद रेस्टोरेशन का काम भी समय पर नहीं होता है। हमारा आना जाना रुक गया वीना सिंह के घर के ठीक सामने सड़क धंसी हुई है। इसके कारण वह परेशान हैं। वीना का कहना है कि हमारा आना जाना बंद हो गया है। नगर निगम की तरफ से हमारा नुकसान किया गया है। हम इनसे परेशान हो गए हैं। हमारा जो नुकसान हुआ है इसका पेमेंट इन्हें करना चाहिए। आए दिन यह लोग समस्या पैदा करते रहते हैं। रिटायर्ड कैप्टन आलोक सिंह ने कहा कि ये एक दो महीने में काम नहीं करते हैं, ये लोग छह महीने तक का समय लेते हैं। पिछले दो साल से यही समस्या चल रही है। शिकायत का इन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ता है। बल्लियों से भी नहीं बनी बात तो हालात पर छोड़ दिए आशुतोष मिश्रा ने कहा कि बरसात के मौसम में गुलाचीन रोड से लेकर लोहिया नगर के शंकर भगवान मंदिर के पास और पावर हाउस चौराहा के आगे तक सड़क पर PWD ने बल्लियां लगाई थीं। लेकिन इसके बाद फिर से बल्लियों को हटा दिया गया। इससे बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई, जिससे सड़क फिर से धंस रही है। नगर निगम ने उन्हें उनके हालात पर छोड़ दिया है। इसके चलते वे परेशान हैं। जर्जर ड्रेनेज का काम करने को तैयार नहीं थी कंपनियां नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 1.8 किलोमीटर की लाइन है। इसकी केसिंग खराब हो गई है। 30 फीट नीचे सीवर लाइन है। 32 करोड़ रुपए का काम जल निगम की तरफ से काम कराया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य सीवर में पांच लाख घरों का फ्लो आता है, सीवर का वह हिस्सा इफेक्ट न करे। इस पर फोकस है। हमने पानी और सीवर के फ्लो को डायवर्ट किया है। पिछले दिनों सीवर का काम करने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट नहीं मिल रहे थे। इसलिए इस पर काम शुरू नहीं हुआ था। अब दिल्ली में सामने आए एक मामले के आधार पर स्टील कोटेड काम किया जाएगा। ………………………………………. इस खबर को भी पढ़ें… चिप्स खिलाया, पीठ पर बैठाया…फिर कर दी हत्या:लखनऊ रेलवे स्टेशन पर CCTV में दिखा आरोपी, राजस्थान से मां के साथ आया था बच्चा लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर 5 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चा अपनी मां के साथ स्टेशन के वेटिंग रूम में रुका था। इसी दौरान एक युवक आया और उनके पास बैठ गया। बच्चे को खिलाने लगा। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *