नपा के कर्मियों व सीआईएसएफ जवानों ने की सफाई

गेवरा-दीपका | नगर पालिका के दीपका के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारियों ने सीआईएसएफ जवानों के साथ सार्वजनिक स्थानों, रोड किनारे व आसपास परिसर की सफाई की। इस श्रमदान से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कचरे को खुले में नहीं फेंकने और डस्टबिन का उपयोग करने की सलाह दी। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए सफाई मित्र केआने पर कचरा देने जागरूक किया। सीआईएसएफ इकाई एसईसीएल बिलासपुर व नगर पालिका दीपका के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड क्रमांक 7 कृष्णा नगर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। दोनों ही संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस अभियान में वार्ड पार्षद शांति देवी राजपूत शामिल हुईं। नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि अपने आसपास को स्वच्छ रखने में सहयोग से बीमारियों से दूर रह सकते हैं। लोगों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। सीआईएसएफ यूनिट एसईसीएल बिलासपुर के उप महानिरीक्षक निर्विकार ने कहा कि राष्ट्र को स्वच्छ रखना सभी नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *