ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

दुमका|गोपीकांदर थाना क्षेत्र के रामगढ़ के एक युवक की शुक्रवार को पाकुड़ जिले में सड़क दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियाडंगाल चौक पर हुई है। दुर्घटना के बाद घायल दोनों युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से महेशपुर सीएचसी भेजा गया। मृतक प्रवीण हेंब्रम और घायल का नाम सलमेश हेंब्रम बताया जा रहा है, जबकि तीसरे युवक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से महेशपुर की ओर गए थे। वापस लौटने के दौरान बलिया डंगाल चौक पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *