भास्कर न्यूज | दुमका निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को इंजीनियरिंग कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती हुई। पहले वार्ड प्रत्याशियों को मिले मतों की गिनती हुई। करीब दो बजे तक सभी 21 में 19 वार्ड के मतों की गिनती समाप्त होने के बाद परिणाम की घोषणा की गई। लगातार चौथी बार से वार्ड नौ से मैदान में उतरी इंदु ने फिर से जीत हासिल कर रिकार्ड बना दिया। इंदु देवी 657 मत मिले। जबकि पूनम देवी को 306 मतों से संतोष करना पड़ा। इंदु ने पूनम को 351 मतों के अंतर से हराया। ज्यातार पुराने प्रत्याशी या फिर उनकी पत्नियों ने बाजी मारी है। वार्ड 20 से इस बार तीन बार के विजेता रह चुके मनोज कुमार सिंह ने हाथ आजमाया था। उनके खिलाफ कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा, इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया है। वहीं वार्ड 13 से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिसमें पूर्व सदस्य सुमन स्वर्णकार और गायत्री देवी का नामांक पर्चा रद हो था।


