मधुपुर ट्रेन से फिसलकर युवक गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोवाड़ रेलवे ट्रैक के पास शुक्रवार की शाम एक हादसा हुआ। कोडरमा से जा रही मधुपुर पैसेंजर ट्रेन से 35 वर्षीय सुधीर मुर्मू फिसलकर रेलवे ट्रेक के पास गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ ने जख्मी युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *