स्वायत्तता मिलने से कॉलेज को शैक्षणिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिली है :प्राचार्य

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ संत जेवियर महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वायत्त दर्जा मिलने के बाद यूजीसी गाइडलाइन के क्लॉज के तहत गठित अकादमिक काउंसिल की प्रथम बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. फादर एमके जोस ने की। प्राचार्य ने कहा कि स्वायत्तता मिलने से महाविद्यालय को शैक्षणिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिली है। जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और छात्र-केंद्रित पाठ्यक्रमों के विकास को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में प्रो. डॉ. फिरोज अहमद (पूर्व कुलपति, नीपी विवि), फादर डॉ. मार्टिन पोरास (कुलपति, जेवियर यूनिवर्सिटी, पटना), डॉ. महेंद्र राम सहित कई शिक्षाविद उपस्थित रहे। इसके अलावा नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह और डॉ. श्रवण कुमार भी शामिल हुए। अन्य उपस्थित लोगों में डॉ. ओर्डेटा मेंडोज़ा (संत क्लारेट कॉलेज, अरुणाचल प्रदेश), फादर डॉ. अजय मिंज एवं फादर डॉ. संजय केरकेट्टा (संत जेवियर कॉलेज, रांची) के साथ महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष शामिल रहे।बैठक में नए पाठ्यक्रमों की रूपरेखा, एनइपी 2020 के अनुरूप क्रेडिट प्रणाली, परीक्षा व मूल्यांकन में पारदर्शिता, शोध व कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। अंत में प्राचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह बैठक महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *