21 साल की मनप्रीत कौर बनीं सबसे कम उम्र की पार्षद, युवाओं में उत्साह

चतरा | चतरा नगर परिषद चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बच पाई। चतरा नगर परिषद से अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने विद्या सागर आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया था। विद्या सागर आर्य ने कुल 1355 वोट प्राप्त किया। इसी तरह कांग्रेस पार्टी ने इंजीनियर वसीर निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाया था। वसीर निजामुद्दीन ने मात्र 455 वोट प्राप्त किया। इसी तरह झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नामांकन के आखिरी दिन राजद छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामने वाले अभिषेक निषाद को अपना प्रत्याशी बनाया था। अभिषेक निषाद को मात्र 428 वोट प्राप्त हुआ। जबकि चुनाव में बगैर किसी राजनीतिक दल के समर्थन से चुनाव लड़ने वाले अताउर्रहमान ने अध्यक्ष पद पर विजयी प्राप्त किया। राजनीतिक दलों के अलावा अध्यक्ष पद के कुल 22 प्रत्याशियों में से 19 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। यहां बताते चले चतरा नगर परिषद क्षेत्र में अध्यक्ष पद के लिए 24906 वोट पड़े थे। इसमें 1675 वोट रद्द घोषित किया गया। 23231 वैद्य मत पड़े। जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को कम से कम 4151 वोट लाना था। चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर भाग्य अजमाने वाले कुल 22 प्रत्याशियों में एक मात्र प्रत्याशी अमन कुमार ही अपनी जमानत बचा पाए। बाकी 19 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *