कोडरमा में आप के जोन कोऑर्डिनेटर का स्वागत

कोडरमा | आम आदमी पार्टी के जोन कोऑर्डिनेटर दिनेश यादव का शुक्रवार को झुमरी तिलैया स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत हुआ। मौके पर यादव ने कहा की पार्टी अब चुप नहीं बैठेगी। कोडरमा जिला सहित पूरे झारखंड प्रदेश में पार्टी का संगठन विस्तार को लेकर पार्टी गंभीर है और स्थानीयता मुद्दा को लेकर पार्टी अभी फिर से पूरे झारखंड में संगठन विस्तार कर स्थानीय मुद्दा को लेकर सड़क पर दिखेगी। पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर यादव ने कहा की पूरे झारखंड में आम आदमी पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी में आज कोडरमा विधानसभा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी योगेंद्र पंडित साथ अन्य लोग शामिल हुए। मौके पर प्रवीण वर्मा, कोडरमा जिला के पूर्व जिला सचिव सुधीर राम, पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी, गिरिडीह जिला के जिला प्रभारी वीरेंद्र कुमार, सुविनोद श्रीवतास्तव समेत आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *