मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नगर निकाय चुनाव की गिनती

कोडरमा | नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत शुक्रवार को नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच की मतगणना कोडरमा स्थित पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं पारदर्शी माहौल में जारी रही। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मतगणना कार्य का निरीक्षण उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मतगणना केंद्र की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा काउंटिंग टेबलों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मौजूद कर्मियों को सतर्कता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर सहित कई अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *