शराब मुक्त व शांति से पर्व मनाएं

भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रतापपुर थाना में शुक्रवार को होली पूर्व को लेकर शांति-समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रखंड अंचल अधिकारी विकास कुमार टुडु,प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडेय व पुलिस निरीक्षण अमरदीप कुमार ने संयुक्त रूप से किया। संचालन मिस्टर आलम अशरफी ने किया। बैठक में सभी पंचायत से लोग शामिल हुए। वहीं मौके पर सभी लोगों ने शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने का निर्णय लिया। उपस्थित सभी लोगो ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लोगों ने कहा कि होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत है। इसलिए पुराने बुराइयों को भूलकर होली को मित्रता पूर्वक होली मनाएं। वही थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि होली पर्व सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। इस वर्ष शराब मुक्त पर्व मनाए। एक-दूसरे से झगड़ा-झंझट व मारपीट नहीं करेंगे। जबरन किसी को रंग-अबीर नही लगना है। पर्व में बाधा डालने वाले लोगो पर कार्रवाई की जाएगी। वही क्षेत्र के जितने भी असमाजिक तत्व के लोग हैं, उन्हें चिन्हित कर ली गई है। पुलिस उनपर कड़ी नजर रखे हुए हैं। बैठक में मेराज अंसारी, अविनाश कुमार, सुबोध दांगी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *