स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में नेवता भोज, पुलाव व पूड़ी परोसे

बेमेतरा| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, में नेवता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्युत विभाग के मुख्य विद्युत अभियंता जेएस भटनागर द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संयुक्त संचालक कौशले, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कामिनी महिलांगे, राजेंद्र कुमार साहू, एपीसी खेमराज साहू, कृषि विभाग से विजय पांडे, व्याख्याता प्रमोद कुमार ठाकुर सहित विद्युत विभाग दुर्ग से दिलीप ठाकुर, ज्योति ध्रुव और हिम कल्याणी उपस्थित रहे। नेवता भोज में हलवा, पूरी, सब्जी, पुलाव, सलाद और पापड़ परोसा गया। बीईओ कामिनी महिलांगे ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए तनावमुक्त रहकर मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। सहायक संचालक कोसले, भटनागर और दिलीप ठाकुर ने नेवता भोज के उद्देश्य के बारे में बताया। साथ ही परीक्षा को लेकर जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधान पाठक रामेश्वर प्रसाद बंजारे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *