शिक्षित समाज ही उन्नति की ओर बढ़ता है: राजेश

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बौद्ध समाज विकास मंडल के द्वारा स्टेशन पारा राजनांदगांव में माता सावित्री बाई फुले व माता फातिमा शेख की प्रतिमा स्थापित की गई। धम्म देशना व अतिथियों के संबोधन के साथ ही कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रमुख वक्ता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर थे। कहा कि किसी भी समाज की उन्नति का पैमाना इस बात से मापा जाता है कि उस समाज की महिलाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में कितनी उन्नति की है। शिक्षित समाज ही लगातार उन्नति की ओर आगे बढ़ता ही रहता है। इसलिए बौद्ध समाज में महिलाओं का शिक्षित होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने की। विशिष्ट अतिथि शाहिद खान, डॉ. रेखा मेश्राम, आसिफ अली, राजेश हुमने, बौद्ध समाज के अध्यक्ष दीपांकर खोब्रागड़े, रूपेश दुबे, यथार्थ सम्राठ, प्रभा दीदी बाल, सोनू शेंडे, कांति कुमार फुले, राजू बारमाटे, छोटेलाल रामटेके, वंदना मेश्राम, नीतू अनोखे, रविता लकड़ा, संजय हुमने ने विचार रखा। फूलों से भंते संघ का किया स्वागत: कार्यक्रम से पूर्व रेल्वे स्टेशन से राकेश सुनीता शेंडे के निवास तक फूलों की वर्षा करते हुए भंते संघ का स्वागत वंदन, सत्यभामा गोस्वामी, लता रामटेके, शीला मेश्राम, मीना डोंगरे, उषा बोरकर, निडा रंगारी, बिर्जी बाई गढ़े, रूस्मकला मेश्राम, तनु टेम्बूरकर, मोना गढ़े, वीणा गोस्वामी, प्रियांका डोंगरे, राजेश हुमने, सुनीता शेंडे, हर्ष कुमार शेंडे, सरोज शेंडे, राकेश शेंडे, सरोज हुमने, संगीता बोरकर, पाखी टेम्बुरकर, नुपूर बोरकर, महेश रामटेके आदि उपासकों ने किया। इस अवसर पर हर्ष कुमार सेंडे, राजेश हुमने, विशाल गढ़े, संदीप रामटेके, महेश रामटेके, नरेन्द्र हंसा, किशोर देशमुख, सरोज हुमने, सरोज शेंडे, संगीता बोरकर, रजनीश हुमने, अनमोल शेंडे, प्रवीण नोन्हारे ने सहयोग किया। मंच संचालन संदीप कोल्हाटकर व आभार प्रदर्शन सुनीता शेंडे ने किया। परित्राण पाठ व धम्म देसना का आयोजन हुआ जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा ने राजेश हमुने ने बताया कि राकेश शेंडे, सुनीता शेंडे, अनमोल शेंडे, लता शेंडे के द्वारा साक्षी शेंडे की स्मृति में सावित्री बाई फुले की प्रतिमा और हाजी अब्दुल लतीफ सायरा बेगम के द्वारा मो. शकुर मोहम्मद की स्मृति में फातिमा शेख की प्रतिमा स्थापित की गई। भंते अग्गज्योति और भंते विमल तिस्स संग्रामगिरी ताडोवा फारेस्ट चंद्रपुर के द्वारा परित्राण पाठ व धम्म देसना के बाद मूर्ति का अनावरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *