योग से मिलने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में बताया

भास्कर न्यूज| नर्मदा पतंजलि योग समिति के द्वारा ग्राम खोंघा में योग जागरूकता अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना व लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करना था। शिविर में योग प्रशिक्षक मोहन जंघेल ने उपस्थित ग्रामीणों व बच्चों को योग के महत्त्व और इसके शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों के बारे में जानकारी दिया। बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत व जीवन सकारात्मक बनता है। योगाभ्यास सत्र के दौरान प्रतिभागियों को प्राणायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, योगिक जॉगिंग, ध्यान संकल्प व शांति पाठ का अभ्यास कराया गया। सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग समिति के सदस्य अशोक चंद्राकर, सोहन पाल, पूरन दास मानिकपुरी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *