गांवों में एक मार्च को फाग गायन प्रतियोगिता

उपरवाह| ग्राम कांकेतरा के मित्र मंडल गणेश, सरस्वती व फाग समिति व समस्त ग्रामवासियांे द्वारा 1 मार्च को एक दिवसीय फाग गायन व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिता में झांकी पक्ष के लिए पुरस्कार क्रमशः 3001 रुपए, 2001 रुपए, 1001 रुपए नकद रखा गया है। इसी प्रकार रचना पक्ष के लिए क्रमशः 3001 रुपए, 2001 रुपए, 1501 रुपए व 1001 रुपए नकद राशि दिया जाएगा। समिति के संरक्षक छबिलाल साहू, अध्यक्ष किशोर साहू, उपाध्यक्ष ईश्वर ने बताया कि प्रतियोगिता संबंधी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इसी तिथि को क्षेत्र के ग्राम रेंगाकठेरा, सुकुल, खुर्सीपार, मकरनपुर, बुंदेली, खैरा, तिलई, खपरी, हरडुवा, घुमका, महरम खुर्द, देवादा, दर्रा में भी एक दिवसीय फाग गायन व झांकी स्पर्धा का आयोजन रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *