धमतरी| नवीन प्राथमिक शाला नयापारा पोटियाडीह की सहायक शिक्षक दानेश्वरी गंगेश का सम्मान जिला मिशन समन्वयक डीएमसी अनुराग त्रिवेदी ने किया है। दानेश्वरी ने विनोबा एप में धमतरी जिले में संचालित लाइव स्कूल कार्यक्रम एवं एफएलएन तथा जेएनवी अभ्यास परीक्षा अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह विनोबा एप में माह दिसंबर-2025 में जिला स्तरीय पोस्ट आफ मंथ विजेता थी। इस अवसर पर एपीसी खिलेंद्र साहू, एपीसी लता साहू, ओमकार बंजारे, हरमेश साहू, संकुल समन्वयक एलएन साहू आदि उपस्थित थे।


