धमतरी| शासकीय सुखराम नागे कॉलेज नगरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लिए बी-प्रमाण पत्र की लिखित परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा हुई। इसमें 18 छात्र-छात्रा शामिल हुए। सवालों में सत्र 2025-26 के रासेयो का थीम क्या था, राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है जैसे प्रश्न पूछे गए थे।। परीक्षा में डॉ. अश्वनी कुमार ध्रुव, प्रो. हितेषानंद ठाकुर, डॉ. दीपा देवांगन, डॉ. कविता, प्रो. लालमन बेरवंश, डॉ. अंबा शुक्ला, डॉ. ममता सौरज, डॉ. खेमचंद, डॉ. वेणू साहू, प्रमोद चौरे, ललिता कोकिला, डिलेश्वरी पटेल, सागर मंडावी, अविरल तिवारी, कृष्णकुमार सिन्हा, अब्बास मेमन आदि उपस्थित थे।


