भास्कर न्यूज| धमतरी
बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कॉलेज धमतरी के इतिहास विभाग द्वारा रंगोली, पेंटिंग एवं व्यंजन प्रतियोगिता हुआ। रंगोली में प्रथम श्वेता नेताम एमए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय संकेत कुमार एमए द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय अंजली सिन्हा एमए चतुर्थ सेमेस्टर रहे। ऐतिहासिक विषय वस्तु पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम संकेत कुमार एमए द्वितीय सेमेस्टर, द्वितीय माही एमए द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय ज्योति कुलदीप एमए चतुर्थ सेमेस्टर रहे। पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम पूजा छिंद्राम एमए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय अमीषा टंडन एमए चतुर्थ सेमेस्टर व तृतीय अंजलि सिन्हा रही। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा फरा, अनरसा, ठेठरी, खुरमी, चीला, गाजर हलवा आदि पारंपरिक व्यंजन बनाकर पाक कला का परिचय दिया। निर्णायक के रूप में प्रो. चंद्रिका साहू, प्रो. ग्रेस कुजूर, सहायक प्राध्यापक जयश्री पंचांगम व सहायक प्राध्यापक डॉ. तामेश्वरी साहू रहीं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए आयोजित विविध प्रतियोगिताओं के आयोजन में विभागाध्यक्ष डॉ. हेमवती ठाकुर, सहायक प्राध्यापक कृष्ण कुमार देवांगन, अतिथि प्राध्यापक डॉ. जितेन्द्र मानकर व छात्र-छात्रा उपस्थित थे। समाजशास्त्र विभाग द्वारा डेली यूसेस प्रोडक्ट एंड बेस्ट ऑफ वेस्ट इनोवेटिव आइडिया एवं व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डेली यूसेस प्रोडक्ट एंड बेस्ट ऑफ वेस्ट इनोवेटिव आइडिया में प्रथम चुनंदा व लीना एमए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय हेमा, उषा व पूजा एमए चतुर्थ सेमेस्टर, तृतीय लक्ष्मी बंजारे, ज्ञानेश्वरी, प्रियंका व पूजा साहू एमए द्वितीय सेमेस्टर रहे। व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम मोहिनी साहू एमए चतुर्थ सेमेस्टर, द्वितीय नेहा दुबे एमए द्वितीय सेमेस्टर, तृतीय पार्वती नेताम चतुर्थ सेमेस्टर रही। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. निधि सिंह, गौरीशंकर बघेल, अवनी यादव आदि उपस्थित थे। इनोवेटिव आइडिया व व्यंजन स्पर्धा में मोहिनी प्रथम


