धमतरी| शासकीय हाईस्कूल सांकरा-चिंवर्री में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराते का प्रशिक्षण दिया गया। करीब एक महीने तक यह प्रशिक्षण चला, जिसमें छात्राओं ने कराते की बारीकियों को सीखा। रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण होने पर शाला परिवार की ओर से प्रशिक्षक अनिल कुमार का सम्मान किया गया। प्राचार्य एसके ओबेरॉय ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाली हर छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराते सीखना चाहिए। स्कूल में छात्राओं ने बड़े मनोरंजन के साथ एक माह का कराते का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर रीतू पटेल, संगीता कमलवंशी, वर्षा रंगारी समेत बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


