रायगढ़| संजय कॉम्प्लेक्स स्थित राज्य प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मास पर तीन दिवसीय ‘रंग रंगीला फागुन महोत्सव’ का शुभारंभ हो रहा है। श्री श्याम मंडल रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में पहले दिन भजन संध्या होगी, जिसमें देश के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 28 फरवरी को सवामनी भोग लगाया जाएगा, वहीं 4 मार्च को बाबा श्याम संग रंग–गुलाल और फूलों की होली का आयोजन होगा। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए मंडल के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।


