रायगढ़ | जिले में बोर्ड परीक्षा 18 मार्च तक जारी है। साथ ही स्कूलों में होम एग्जाम और दोपहर बाद नियमित पढ़ाई भी हो रही है। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में ही दोस्तों के साथ होली खेलते नजर आए। बच्चों में खास उत्साह देखा गया। छुट्टी मिलते ही छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। परीक्षा के बीच मिले इस हल्के-फुल्के अवसर को बच्चों ने पूरे आनंद के साथ मनाया।


